फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी शहर की खूबसूरती पर नेताजी फिदा, खूबसूरती बिगाड़ने में जुटे विभिन्न पार्टियों के नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर की खूबसूरती बिगाड़ने में विभिन्न पार्टियों के नेता बेधड़क जुटे हुए हैं। ऐसे नेता आम जनता तक अपने संदेश सीधे पहुंचाने के लिए शहर की खूबसूरती पर निडर होकर ग्रहण लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। क्योंकि नेताओं के कारिंदे सार्वजनिक चौराहों, सड़कों और सरकारी संपत्ति पर गैर कानूनी तरीके से भारी संख्या में होर्डिंग और पोस्टर लगा रहे हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से रोजाना ड्राइव चलाने के बाद भी यह सिलसिला थम नहीं रहा है। इसको देखते हुए अब नगर निगम ने कार्रवाई करने की तैयारी की है और इसके तहत संबंधित नेताओं के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज करवाए जाएंगे। नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने इसकी पुष्टि करते हुए इस मामले में लोगों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने का पूरा रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। इसके बाद आरोपी नेताओं के खिलाफ केस तक दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर की लोकेशन काफी हटकर है। इलाके की सीमा चंडीगढ़ से लगती है और यह पंजाब का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। वहीं, राज्य की सभी पार्टियों के बड़े नेता भी इलाके में रहते हैं। ऐसे में हर नेता की कोशिश होती है कि वह इन सड़कों पर अपना शक्ति प्रदर्शन करने लिए होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए और पार्टी के बड़े नेताओं की निगाह में आ जाए। इसके लिए विभिन्न पार्टियों के नेता गैर कानूनी तरीके से होर्डिंग्स लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। जबकि नगर निगम की ओर से शहर में इस तरह होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने के लिए एक विज्ञापन लगाने की योजना बनाई हुई। इसके लिए नगर निगम की ओर से रेवेन्यू एकत्रित करने कि लिए रेट भी तय किए हुए हैं। इसके मुताबिक विज्ञापन के लिए यूनिपोल लगाए गए हैं। यह पूरो काम ठेके पर दिया हुआ है। इन जगह पर पैसे खर्च कर तो कोई बड़ा नेता ही विज्ञापन लगवाता है। जबकि ज्यादातर नेता अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगा रहे हैं। वहीं, नेताओं के गैर कानूनी तरीके से लगाए जाने वाले होर्डिंग्स से नगर निगम को भी नुकसान होता है। कई बार यूनिपोल का ठेका लेने वाली कंपनियां इस मामले को अधिकारियों के सामने उठा चुकी है।
इन सड़कों पर लगते हैं अवैध होर्डिंग्स
जानकारी के मुताबिक नेताओं की ओर से गैर कानूनी होर्डिंग लगाने के लिए हमेशा ही शहर की प्रमुख सड़कों, बलौंगी-खरड़ हाईवे, एयरपोर्ट रोड को चुना जाता है। शहर के अंदर फर्नीचर मार्केट से डीसी आफिस, फेज-6 से बलौंगी, फेज-3ए से मटौर, मटौर गांव, मोहाली गांव, सोहाना में होडिंग्स लगाए जाते हैं। यह इस तरह लगाए जाते हैं कि लोगों की सीधे नजर में पडे़ इतना ही नहीं इस वजह से कई बार हादसे तक हुए हैं। इसके अलावा खरड़, कुराली, नयागांव, मुल्लांपुर में भी हालत ऐसे ही हैं।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट और बिजली के खंभे तक नहीं छोड़े
नेताओं की ओर से सबसे ज्यादा होर्डिंग्स बिजली के खंभों और स्ट्रीट लाइटों पर लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं कई इलाकों में तो गाइड मैप की सूरत तक बिगाड़ दी गई है। हालांकि रोजाना नगर निगम की टीम ड्राइव चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें