फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुनसान जगह पर कर रहे थे नशा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-5 मार्केट की बैक साइड में सुनसान जगह पर नशा करने वाले तीन युवकों को पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव सफीपुर, मनप्रीत सिंह निवासी शिवालिक एनक्लेव खरड़ और हरमनदीप सिंह निवासी गांव कुंभडा के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना फेज-1 में एएसआई दविंदर सिंह के बयान पर एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त पर थी। जब पुलिस टीम फेज-5 में कल्याण ज्वैलर्स की बैक साइड पहुंची तो तीन युवक सुनसान जगह पर बैठे नजर आए। वे लोग नशा कर रहे थे। उन्होंने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। सभी नशे की हालत में थे। तीनों का पुलिस ने सिविल अस्पताल में डॉप टेस्ट करवाया जोकि पॉजिटिव आया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें