फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस का 9 अक्तूबर को होगा ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिवाली और गुरुपर्व पर अस्थायी पटाखा की दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने के लिए 9 अक्तूबर को ड्रा निकाला जाएगा। डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश और पंजाब सरकार के निदेशक के निर्देश पर ड्रा निकाला जाएगा। केवल जिले के इच्छुक व्यक्ति ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र पंजाब सरकार की वेबसाइट से ‘टेंपरेरी लाइसेंस फॉर सेल ऑफ फायर क्रैकर्स’ शीर्षक के तहत डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

उम्मीदवार 23, 24 और 25 सितंबर को शाम 5 बजे तक जिले के विभिन्न सेवा केंद्रों पर आवेदन, निवास प्रमाण के कम से कम दो दस्तावेजों सहित जमा करा सकेंगे। डीसी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक व्यक्ति केवल एक ही आवेदन जमा कर सकेगा, एक से अधिक आवेदन मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें