फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: कांस्टेबल की परीक्षा देने खरड़ आए युवक की कार से मोबाइल-पर्स चोरी, खाते से 46 हजार भी उड़ाए

Fri, 08 Sep 2023 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पीड़ित अमनदीप वासी गांव नूरपुरबेदी जिला रोपड़ ने बताया कि वह छह सितंबर को पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा देने आया था। पीड़ित ने बताया कि पहले पुलिस मामले में शिकायत लेने के लिए आनाकानी करती रही। जब वह बार-बार पुलिस स्टेशन गया तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
परीक्षार्थी की कार से मोबाइल और पर्स चोरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ की एक निजी यूनिवर्सिटी में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल पद की भर्ती की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी की पार्किंग में खड़ी कार से चोरों ने पर्स, मोबाइल चुरा लिया। पर्स में अन्य दस्तावेज भी थे। चोरों ने पर्स में रखे डेबिट कार्ड का पासवर्ड जाने बिना भी खाते से 46,600 रुपये भी उड़ा लिए। इस संबंध में थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: हरियाणा का राजनैतिक इतिहास: गंभीर आरोप लगने भर से चली जाती थी कुर्सी, फिर अपवाद क्यों बन रहे संदीप सिंह

रोपड़ से आया था युवक
पीड़ित अमनदीप वासी गांव नूरपुरबेदी जिला रोपड़ ने बताया कि वह छह सितंबर को पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा देने आया था। पीड़ित ने बताया कि पहले पुलिस मामले में शिकायत लेने के लिए आनाकानी करती रही। जब वह बार-बार पुलिस स्टेशन गया तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज की। चोर इतने शातिर थे कि इन्होंने गाड़ी का शीशा तोड़ने के बजाय ड्राइवर साइड की शीशे की रबड़ को हटाकर गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी की। इसके बाद फिर से लॉक बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की मदद से डेबिट कार्ड का पिन बदल कर की ठगी 
पीड़ित ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और पर्स ले जाने की अनुमति नहीं थी इसलिए वह अपना सामान गाड़ी में ही रखकर पेपर देने गया था। चोरों ने पर्स के साथ पीड़ित का मोबाइल भी चुरा लिया था। पर्स में एक हजार रुपये की नकदी थी। उन्हें डेबिट कार्ड का पासवर्ड भी नहीं पता था। चोरों ने मोबाइल की मदद से सबसे पहले डेबिट कार्ड का पिन बदला और उसके बाद एटीएम कार्ड से 10 हजार, फिर 20 हजार और उसके बाद फिर 10 हजार रुपये निकाले। एटीएम कार्ड की 40 हजार की लिमिट पूरी होने के बाद 6200 रुपये की एक दुकान पर खरीदारी की। इसके पश्चात 400 रुपये की फिर से खरीदारी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें