फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में दुकान से गुल्लक लेकर चोर फरार, कैमरे में कैद हुआ बाइक नंबर

विज्ञापन
जानकारी देते हुए नीरज। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। अनाज मंडी में तेल-चक्की की दुकान पर से चोर दुकान में पड़ी लाखों रुपये की नकदी वाली गुल्लक उठाकर बाइक पर फरार हो गया। बाइक का नंबर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

तेल-चक्की की दुकान के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि दुकान के बाहर उसकी गद्दी लगी हुई है और वह यहीं पर बैठकर अपनी दुकान का लेन-देन करता है। इसी दौरान जब वह किसी काम के लिए कुछ दूरी पर गया और आकर देखा तो उसकी गद्दी पर पड़ी गुल्लक गायब थी। शोर हुआ तो आसपास के दुकानदार भी इकट्ठे हो गए तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करनी शुरू की। नीरज ने बताया कि इस गुल्लक में लगभग डेढ़ से पौने दो लाख रुपये की नकदी थी। गुल्लक चोरी कर भागने वाले चोर की बाइक का नंबर सीसीटीवी कैमरे में आने के बाद यह नंबर पुलिस को दे दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फोटो दुकान पर से चोरी हुई लाखों रुपये की नगदी वाली गुल्लक के बारे में जानकारी देते नीरज कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें