फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते में कोई किसान विरोधी प्रावधान नहीं: सुनील जाखड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर उठ रहे विवादों पर राजनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समझौते में किसी भी तरह का किसान विरोधी प्रावधान शामिल नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समझौता पंजाब सहित देश के किसानों के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जाखड़ ने किसान संगठनों को बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी संगठन को समझौते में कोई कमी नजर आती है, तो उसके लिए आंदोलन नहीं बल्कि संवाद का विकल्प चुना जाना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मोहाली और रोपड़ की भाजपा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में पैदा होने वाली प्रमुख फसलें गेहूं, धान, मक्का और गन्ना इस व्यापार समझौते के दायरे से बाहर रखी गई हैं। ऐसे में किसानों को इससे किसी प्रकार का नुकसान होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि आज का किसान यह महसूस करता है कि खेती से केवल गुजारा तो हो रहा है, लेकिन बच्चों के भविष्य और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त आय नहीं मिल पा रही। हर परिवार चाहता है कि अगली पीढ़ी को खेती के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अवसर मिलें, जो तभी संभव है जब राज्य में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिले।
उन्होंने किसान संगठनों से अपील की कि आंदोलन अंतिम विकल्प होता है, जब बातचीत के दरवाजे बंद हो जाएं। भाजपा के दरवाजे संवाद के लिए खुले हैं। साथ ही उन्होंने पंजाब में कृषि नीति लागू न होने और राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई। मोगा में प्रवासी मजदूर पर हुई गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए जाखड़ ने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सामाजिक ताना-बाना कमजोर न हो। इस मौके उनके साथ जिला मोहाली के प्रधान संजीव वशिष्ट, भाजपा के प्रदेश सह कैशियर सुखविंदर गोल्डी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनीत जोशी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर और जगदीप औजला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें