फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्वास्थ्य विभाग सख्त, भ्रूण हत्या रोकने के लिए पीसी-पीएनडीटी एक्ट पर कड़ी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत भ्रूण हत्या को रोकने और समाज में लिंग अनुपात को संतुलित बनाए रखने के लिए पीसी-पीएनडीटी एक्ट की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जा रही है। बुधवार को हुई पीसी-पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय एडवाइजरी कमेटी की
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढील के सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों और संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित व आकस्मिक जांच बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
डॉ. संगीता जैन ने बताया कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं है, बल्कि बेटियों के जीवन और उनके अधिकारों की रक्षा से जुड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में लगातार निरीक्षण किए जाएंगे और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि आम लोगों में भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों और पीसी-पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य समाज में लिंग अनुपात को संतुलित रखना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
बैठक में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना, डॉ. सुश्मिता, डॉ. पुनीत, डॉ. संजना, डॉ. मनमीत कौर, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी दलजीत कौर, जिला कोऑर्डिनेटर ज्योति शर्मा तथा अभय सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें