फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बन रहे फ्लाईओवरों से मिलने वाली है बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पूरे ट्राइसिटी समेत पूरे हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लोगों को इस साल जीरकपुर में लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। प्रशासन की ओर से लोगों के लिए शहर में दो फ्लाईओवर बनाकर देना, लोगों के लिए एक सुनहरे तोहफे से कम नहीं होगा। बता दें कि जीरकपुर के लोग ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी लंबे समय से परेशान चल रहे हैं। जीरकपुर की सड़कों पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है, लेकिन जीरकपुर में दो नए फ्लाईओवर बन जाने पर लोगों को काफी हद तक ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

एक फ्लाईओवर पर आएगी 48 करोड़ रुपये की लागत
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बेस्ट प्राइज से लेकर मैकडी चौक तक बनाए जाने वाले नए फ्लाईओवर पर 48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह फ्लाईओवर जीरकपुर के बेस्ट प्राइस के सामने से शुरू किया जाएगा और सिंघपुरा चौक से 200 मीटर आगे जीबीपी सेंट्रम के ऑफिस तक बनाया जाएगा। उसके बाद रिंग रोड जो चंडीगढ़-अंबाला हाईवे को क्रॉस करेगा। उस पर लाल बत्ती लगाई जाएंगी और इसके बाद मैकडी लाइट चौक से 100 मीटर पहले फ्लाईओवर दोबारा से शुरू करके रिलायंस के पेट्रोल पंप के नजदीक घग्गर पुल से 300 मीटर पहले उतार दिया जाएगा। वहीं इस फ्लाईओवर के नीचे दो अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे सिंघपुरा चौक और मैकडी चौक के कटों से निकलने वाला ट्रैफिक अंडरपास से दोनों ओर गुजर सके।
500 मीटर अंडरपास पर खर्च होंगे 9 करोड़ रुपये
चंडीगढ़ बैरियर के नजदीक नेशनल हाईवे पर 9 करोड़ की लागत से पीडब्ल्यूडी पंजाब की ओर से फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह इंडस्ट्रियल एरिया की ट्रैफिक से लगने वाले जाम की समस्या से निजात पाने के लिए बनाया जा रहा है। यह अंडरपास 500 मीटर लंबा बनाया जा रहा है, जो चंडीगढ़ बैरियर पर स्थित जीरकपुर के लाइट प्वाइंट से शुरू होकर रमादा होटल से करीब 20 मीटर आगे तक बनाया जाना है। एसोसिएट इंजीनियरिंग नामक कंपनी की ओर से अंडरपास बनाने का काम शुरू किया गया है। इसे करीब 7 महीने में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर बनने के बाद क्या रहेगा रूट प्लान
पभात के गोडाउन एरिया से निकलने वाले ट्रैफिक को चंडीगढ़ बैरियर पर बनाए जाने पुल के नीचे से यू-टर्न लेकर चंडीगढ़ या जीरकपुर जाना पड़ेगा। पटियाला से चंडीगढ़ जाने और अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर के ऊपर ने निकलेगा। चंडीगढ़ से पटियाला जाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे और अंबाला जाने के लिए ऊपर से जाना पड़ेगा। इससे पूरा ट्रैफिक अलग-अलग रास्तों से निकलेगा तो जाम से निजात मिल जाएगी। वहीं मैकडी चौक पर बनने वाले ट्रैफिक पर अंबाला चंडीगढ़ आने-जाने वाला ट्रैफिक फ्लाईओवर के ऊपर से निकलेगा और पंचकूला या मोहाली जाने के लिए दोनों फ्लाईओवरों के बीच लगाने वाली रेड लाइट प्वाइंट से पास लेना पड़ेगा। शिमला जाने वाले राहगीरों को जीरकपुर और पंचकूला नहीं जाना पड़ेगा। रिंग रोड के जरिये शिमला हाइवे पर चढ़ा जा सकता है।
लोगों को समय बचेगा
जीरकपुर जाने के लिए सिंघपुरा चौक पर लगा बड़ा ट्रैफिक जाम बहुत बड़ी समस्या है। यहां अंडरपास बनने से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी, जिससे लोगों को समय बचेगा। -नवदीप सिंह, निवासी गांव नगला।
अभी आना-जाना होता है मुश्किल
मैं लोहगढ़ में पिछले कई सालों से काम कर रहा हूं। जीरकपुर में एक जगह से दूसरी जगह आना-जाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। फ्लाईओवर बनने से यहां लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। - गुरदयाल सिंह, निवासी लोहगढ़।
फ्लाईओवर बनाना जरूरी
चंडीगढ़ जाना हो या फिर मोहाली के लिए, लेकिन यहां जीरकपुर में ही एक घंटा लग जाता है। जबकि पूरा काम होने में इतना समय नहीं लगता। इसलिए जीरकपुर में फ्लाईओवर बनाना बहुत ही जरूरी है। -साहिल अरोड़ा, निवासी बलटाना।
हमारा गांव पभात बहुत पुराना है, उस समय जीरकपुर भी पूरा नहीं बसा था। लेकिन देखते-देखते ट्रैफिक इतना बढ़ गया है कि सब्जी लेने भी जाना हो तो ट्रैफिक जाम से गुजरना मुश्किल हो जाता है। अगर शहर में और फ्लाईओवर बनते हैं तो जाम से कुछ राहत मिल सकती है। -गुरजीत सिंह, निवासी पभात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें