फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चिट्टा बेचने आए युवक को काबू कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जीरकपुर। लोहगढ़ गांव में नशा बेचने वालों की खैर नहीं है, क्योंकि नशा विरोधी एक्शन कमेटी के युवाओं ने ठान लिया है कि नशा किसी भी कीमत पर नहीं बिकने दिया जाएगा। इसके चलते उन्होंने अपने स्तर पर रात के समय भी गश्त करनी शुरू कर दी है। उन्होंने सोमवार को रात चिट्टा बेचने आए एक युवक को सिगमा सिटी चौक के पास दबोच लिया और गांव के गुरुद्वारा साहिब में लाया गया। जिसके बाद इसकी जानकारी गांव ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर प्राथमिक जांच के बाद पर्चा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि सोमवार को रात हमें गांव के युवाओं व लोगों ने नशा बेचने वाले युवक को पकड़े जाने की सूचना मिली तो जांच के बाद उसे हिरासत में ले लिया। जांच में युवक से ढाई ग्राम सफेद नशीला पाउडर (चिट्टा) बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी किराएदार मकान नंबर 519, शिवा एनक्लेव जीरकपुर जो मूल रूप से परसौनी खेम, जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह नशा कहां से लेकर आता है और आगे किस किस को सप्लाई करता है।
विज्ञापन



बॉक्स

पूछताछ के दौरान नशा सप्लायर ने बताया मुख्य तस्कर का नाम, तस्करी के लिए बना रखी है पूरी गैंग

लोहागढ़ गांव के युवाओं ने नशा बेचने वाले उक्त व्यक्ति को पकड़ने के बाद की गई पूछताछ दौरान उसने कबूल किया कि वह किसी अनीश नामक व्यक्ति के लिए काम करता है और वह ही इसे नशा सप्लाई करने के लिए भेजता है। जिसके लिए वह उसे एक दिन के 7 सो रूपये देता है। आरोपी ने कबुला के कुछ देर पहले ही एक युवक को नशा सप्लाई करके आया है। इस दौरान उसने यह भी माना कि अनीश के पास अब भी आधा किलो के करीब नशीला पाउडर रखा हुआ है जिसे वह कई युवकों द्वारा क्षेत्र में बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें