फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर पार्क घायल होकर गिरे मोर को महिला ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-सात निवासी अंजू नाम की महिला की कोशिश से नेचर पार्क में घायल अवस्था में पड़े मोर को वीरवार उस समय नया जीवन मिला, जब वह उसको हिम्मत करके अपने घर ले आई। इलाके की पार्षद अनुराधा आनंद व उनके पति एवं समाज सेवी जतिंदर आनंद भी सूचना मिलने पर महिला के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मोर का इलाज करवाया। इसके बाद वन विभाग को सौंपने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह नेचर पार्क में सुबह सैर करने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां पर काफी लोग जुटे हुए थे। उनका कहना था कि एक मोर घायल होकर वहां पर गिरा हुुआ। मोर उड़ भी नहीं पा रहा था। पता चला कि उसके पीछे कुत्ते पड़े हुए थे। महिला ने बताया कि इसके बाद उन्होंने हिम्मत करके उठाया। फिर वह सीधे अपने घर ले आई। यहां पर आकर उसे पानी व दाना आदि दिया। इसके बाद पार्षद को सूचित किया। पार्षद खुद मौके पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने पहले पशुओं के डॉक्टरों के बुलाकर चेक करवाया। इसके बाद मोर को फारेस्ट विभाग को सौंपने के लिए फोन किया है। इस मौके पर पार्षद अनुराधा आनंद का कहना है कि विकास के लिए जिस तरह पेड़ों की कटाई हो रही है। इस वजह से यह दिक्कत पैदा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं, ताकि वन्य प्राणियों को बचाया जा सके। याद रहे कि नेचर पार्क के पास पहले काफी जंगल था। सड़क और शॉगिंग कांप्लेक्स बनने से पेड़ों की कटाई हुई। जिस वजह यह स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें