फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे बैठे युवक की ट्रक के टायरों के नीचे आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला सड़क पर एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण बाइक पर पीछे बैठे युवक की ट्रक के टायरों के नीचे आने कारण मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव नाभा साहिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक 30 सितंबर की रात करीब सवा दस बजे अपने दोस्त की बाइक पर पीछे बैठकर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह के-एरिया की लाइट प्वाइंट के नजदीक पहुुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद मृतक धर्मेंद्र दाईं तरफ गिर गया जबकि चालक बाइक सहित बाईं तरफ गिर गया। इसके बाद धर्मेंद्र ट्रक के टायरों के नीचे आने से बुरी तरह कुचला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें