एसपी रूरल रवजोत गरेवाल, डीएसपी अमरोज सिंह की अगुवाई वाली टीम ने केस की पड़ताल शुरू की। इस दौरान सबका टाइम व अन्य चीजों समेत फोन कॉल की पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस सिक्योरिटी गार्ड तक पहुंच गई। गार्ड पर शुरू से ही पुलिस को संदेह था जिसे बाद में दबोच लिया गया। आरोपी से पुलिस ने देसी कट्टा 315 बोर व चार कारतूस के अलावा पैसे भी बरामद हुए हैं। मुल्लांपुर थाने के एसएचओ अमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पहले ऑफिस ब्वाय थप्पड़ मारे, फिर बाथरूम में किया बंद
जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह साफ हो गया था कि जिस तरह वारदात की गई है यह किसी जानकार का ही काम है। क्योंकि बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि जैसे ही अज्ञात व्यक्ति बाहर से आया था। उसने आते ही आफिस ब्वाय को पहले दो थप्पड़ मारे थे। इसके बाद रिवाल्वर निकालकर आफिस ब्यॉय के सिर पर लगा दी थी। बाद में उसे बाथरूम में बंद कर दिया था।
मैैनेजर ने बताया था कि वह फ्रंट आफिस में बैठे थे। इसके बाद वह उनकी तरफ आया और चलने का इशारा किया। जैसे ही वाल्ट रूम के अंदर पहुंचे, उसने उन्हें वहां बंधक बना दिया फिर निकालकर कैशियर का काउंटर खोलने को कहा। इसके बाद उन्हें दोबारा वहां बंद कर दिया जिसके बाद वह चला गया। आरोपी के जाने के बाद ऑफिस ब्वाय किसी तरह बाथरूम से निकला और फिर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद देखा तो पैसे गायब थे और शटर बाहर से बंद था।
पहले मोहाली में लूटा गया था बैंक
जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में मोहाली के बैंक लुुटेरों के निशाने पर रहे। करीब दो जगह जहां एटीएम लूट भी हुई। इसमें डेराबस्सी सब डिवीजन व खरड़ सब डिवीजन में यह मामले सामने आए थे। जबकि मोहाली में पीएनबी बैंक लूटा गया था। इसमें बैंक लूट वाले केस को पुलिस को सुलझा लिया था। दूसरी तरफ करीब छह लोग ऐसे पकड़े हैं जोकि हरियाणा, दिल्ली और यूपी से आकर मोहाली में बैंक लूटने की फिराक में थे।