फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटिंग रही बेनतीजा, जारी रहेगा दूध उत्पादकों का संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 में वेरका मिल्क प्लांट के बाहर अपनी मांगों को लेकर चल रही दूध उत्पादकों और भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की भूख हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही। क्योंकि मिल्क प्लांट प्रबंधकों और दूध उत्पादकों की हुई मीटिंग बेनतीजा रही। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जिला प्रधान जसपाल सिंह नियामिया ने बताया कि किसानों के लिए बदलाव के दौर में डेयरी का काम कई गुना उपयोगी है। इससे वह अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। लेकिन लगातार मिल्क प्लांट और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दूध उत्पादकों को दिन प्रतिदिन नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर दूध की खरीद के समय फैट और एसएनएफ निकालने की मशीन खरीदी जा रही है। पशुपालकों को प्राइवेट प्लांट की और से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर रेट मशीनों की टेस्ट बढ़िया करके देता है। मार्केट में आने वाला नकली दूध सरेआम बिक रहा है। इसको रोकने के लिए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। ऐसे में किसानों और दूध उत्पादकों की ओर से अपनी मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल की जा रही है। वहीं, अगर आने वाले दिनों में मिल्क प्लांट के अधिकारियों की ओर से मांगे नहीं मानी गई तो उक्त कंपनी के खिलाफ किसानों की ओर से और तेजी से रोष प्रकट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें