मोहाली। पार्क में बेटी के साथ कैरम बोर्ड खेलने आए पिता की डंडे से व्यक्ति ने पिटाई कर दी। इस कारण उसका हाथ टूट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, दूसरी ओर पुलिस पीड़ित की शिकायत पर ध्यान न देकर आरोपी को बचाने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान निवासी रामेश्वर सोहाना में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है, जो 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ पार्क में कैरम बोर्ड खेल रहा था। इसी दौरान, पार्क के पास स्थित कोठी मालिक अपने कुत्ते को घूमने ले आया, लेकिन कुत्ता सीधा रामेश्वर व उसकी बेटी की तरफ बढ़ने लगा। दूसरी ओर, रामेश्वर ने कुत्ते को हटाने की कोशिश की तो साथ आए कुत्ते के मालिक ने रामेश्वर के साथ बहसबाजी शुरू कर दी और एक डंडे से रामेश्वर को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
इसमें रामेश्वर का एक हाथ टूट गया और इलाज के लिए फेज-6 स्थित अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। वहीं, थाना सोहाना के एसएचओ ने कहा कि पुलिस का कहना है कि शनिवार ही उन्होंने ज्वाइन किया है और उन्हें संबंधित मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार रामेश्वर को बुलाकर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज
करीब 4 दिनों तक अस्पताल में दाखिल होने के बाद रामेश्वर ने अपनी लिखित शिकायत सोहाना पुलिस थाने में अधिकारियों को दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस के आलाधिकारियों ने रामेश्वर की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। डाक्टरों ने रामेश्वर को बताया कि एक हाथ की हड्डी टूट जाने की वजह से रॉड डलेगी, जिसका खर्च 15 से 20 हजार है।
फोटो :
अस्पताल में उपचाराधीन रामेश्वर।