मोहाली। जिले के सरकारी स्कूल शिक्षा के मामले में निजी स्कूलों का मुकाबला करेंगे। प्रशासन ने जिले के 25 स्कूलों को अपग्रेड तेज करने की कवायद तेज कर दी है। स्कूलों के अपग्रेड होने के बाद बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिलेगी। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को अब भविष्य में शिक्षा की चिंता नहीं सताएगी। बच्चों को न बार-बार स्कूल बदलना होगा। हदो दिनों से स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में अध्यापकों की कमी दूर होने के साथ स्कूल अपग्रेड होने से शिक्षा का स्तर ऊंचा हो जाएगा।
आबादी को देखते हुए स्कूलों को 5 किलोमीटर के दायरे में अपग्रेड कर बच्चों व अभिभावकों को राहत देने की कोशिश में लगी हुई है। जिले में पिछले साल दिसंबर में पूर्व की चन्नी सरकार में अपग्रेड किए स्कूलों के बारे में मान सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा के अधिकार को दिल्ली मॉडल की तर्ज पर मजबूती देने के उद्देश्य से जिला शिक्षा विभाग से अपग्रेड होने वाले स्कूलों की सूची मांगने के बाद इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर ली है।
राज्यपाल जारी कर चुके हैं अधिसूचना
देखा जाए तो पिछले 6 महीने प्रदेश में 2 साल सरकारों का सत्ता परिवर्तन में बीत गए। इससे पहले कोविड के चलते शिक्षा प्रणाली में कुछ बदलाव नही किया गया। गत दिसम्बर में शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में आबादी बढ़ने के साथ अप ग्रेड होने वाले प्राइमरी, मिडल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की सूची सरकार के पास भेजी थी। राज्यपाल ने स्कूलों की अपग्रेडेशन की अधीसूचना जारी की थी। राज्यपाल ने प्राइमरी, मिडल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अपग्रडे करने की मंजूरी दी थी।
ये स्कूल होंगे अपग्रेड
ब्लॉक कुराली में सरकारी प्राइमरी स्कूल कुराली-2
खरड़-1 में छज्जूमाजरा प्राइमरी स्कूल
कुराली में मोहाली प्राइमरी स्कूल
खरड़-1 का मिलख प्राइमरी स्कूल
मोहाली गांव का प्राइमरी स्कूल
मिडिल से हाई बने स्कूल
ब्लॉक बनूड़ में सरकारी मिडिल स्कूल खासपुर
सरकारी मिडल स्कूल कलोली
माजरी ब्लॉक में सरकारी मिडल स्कूल तोंगा
खरड़ ब्लॉक में सन्ते माजरा
हाई से सीनियर सेकेंडरी बने स्कूल
ब्लॉक खरड़ 2 में सरकारी हाई स्कूल चेटला खुर्द
बनूड़ ब्लॉक का मनोली सूरत
खरड़-2 रडियाला सरकारी स्कूल
माजरी में मानकपुर शरीफ
खरड़-3 मौली बैदवान
माजरी ब्लॉक में रानीमजरा
खरड़ ब्लॉक में गडांगा
माजरी में जयंती मजरी
खरड़-1 ब्लॉक में नयागांव
खरड़-1 टांडा
खरड़-2 ब्लॉक में रमनहेड़ी
बनूड़ में हलका
बलाचौर-1 ब्लॉक के अन्तर्गत गघुन
बलाचौर-1 ब्लॉक में सिम्बलमाजरा
बलाचौर-1 ब्लॉक में मत्तो और बलाचौर-2 ब्लॉक में गरलो
राज्यपाल द्वारा पिछले साल दिसंबर में जिले के जिन 25 स्कूलों को अपग्रेड करने की मंजूरी देने के बाद सरकार ने अधिसूचना जारी की थी, वह सूची मौजूदा सरकार को सौंप दी है। -सुशीलनाथ, जिला शिक्षा अधिकारी, मोहाली