फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती गया था ड्यूटी, चोरों ने घर से 60 हजार और गहने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव माजरी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखो रुपये की चोरी कर ली। यह वारदात दिन दहाड़े उस समय हुई, जब घर की मालकिन शिक्षिका और उनके पति अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। घर की मालकिन शिक्षिका रमनदीप कौर ने बताया कि वह स्कूल में और उनके पति मनप्रीत सिंह अपने दफ्तर में ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने दिन-दिहाडे़ पहले उनके घर के मुख्य गेट का और इसके बाद घर के दरवाजों के ताले तोड़े और घर में घुसकर चोरी कर ली। चोर घर की अलमारी में रखी 60 हजार रुपये की नकदी, 5 तोले सोने के और अन्य चांदी के गहने चोरी करके लग गए हैं।
विज्ञापन

रमनदीप कौर ने बताया कि उनका लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सामने आया है कि वारदात करने वाले 5-6 चोर थे। शिक्षिका की शिकायत पर माजरी पुलिस चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें