फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में शराब और पैसे के इस्तेमाल को रोकने के लिए बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमे मद्देनजर सोमवार को डीसी ईशा कालिया ने पुलिस, एक्साइज और आयकर विभाग के अधिकारियों से आपात बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को मिलकर काम करने की नसीहत दी और साथ ही चुुुनाव में पैसे और नशे के गलत इस्तेमाल करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस बैठक के दौरान एक्साईज और पुलिस अधिकारियों को डीसी ईशा कालिया की ओर से निर्देश दिए गए कि जिले में स्थित शराब भट्ठे, बाटलिंग प्लांट के साथ शराब की रिटेल की दुकानों पर चौकसी की जाए। उन्होंने शराब फैक्टरी और बाटलिंग प्लॉटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने एक्साईज विभाग के अधिकारियों को रोजाना इस संबंधी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को भेजने की हिदायत दी है। इसके साथ ही जिले की हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल के साथ लगती सरहदों पर विशेष नाके लगाकर इन क्षेत्रों में शराब तस्करी को रोकने की हिदायत दी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे संदिग्ध लोगों और क्षेत्रों की पहचान करने के आदेश दिए हैं। साथ ही इन गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा और आयकर विभाग के अधिकारियों को चुनाव के दौरान बड़ी रकम की बैंक में निकासी और गैर कानूनी तरीके से पैसे ही अदला-बदली पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें