फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शामलात जमीन पर शौचालय बनाने से रोका, सरपंच ने रात 12 बजे पुलिस से पिटवाया

Wed, 10 May 2023 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामलात जमीन पर शौचालय बनाने से रोका, सरपंच ने रात को पुलिस से पिटवाया
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज का आरोप- सरपंच के कहने पर रात को 12 बजे नशे में पहुंची पुलिस ने गांव के सात-आठ लोगों को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। गांव जगतपुरा में वाल्मीकि समाज के लोगों की ओर से बनाए जा रहे शौचालय का काम गांव के सरपंच ने रुकवा दिया। इस दौरान गांव के सरपंच ने उन्हें जातिसूचक शब्दों के साथ गालियां दीं। जब इसकी शिकायत उन्होंने सोहाना थाने में की तो उसी दिन रात को करीब 12 बजे पुलिस ने उनके ही खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव में आकर मारपीट की। पुलिस की इस मारपीट में आठ लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से चार महिलाएं अभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती महिलाओं की पहचान साधना (90), सोनिया (23), ममता (45) और परवीना (23) के रूप में हुई है। साथ ही एक नाबालिग लड़के को अवैध तरीके से पूरी रात थाने में रखकर पीटा। यह बात वाल्मीकि शोभायात्रा चंडीगढ़ के एक्स-चेयरमैन गुरचरण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सूद, राजकुमार, वीरेंद्र राय और वाल्मीकि समाज मोहाली के चेयरमैन बिल्लू वाल्मीकि ने बताई।

उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें सोमवार को जानकारी दी थी कि रविवार दोपहर को वे शौचालय बना रहे थे। इस दौरान गांव का सरपंच आया और उन्हें जातिसूचक शब्द बोलते हुए कहा कि यह जमीन उनकी है। इस पर उन्होंने सरपंच को बताया कि इस जमीन का केस हम अदालत से 2006 में जीत चुके हैं। इसके बाद भी सरपंच उन्हें गालियां देने के साथ धमकाता रहा। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे समाज की कुछ महिलाओं ने सोहाना पुलिस को इस बारे में शिकायत दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रात को कुछ पुलिसकर्मी नशे में उनके घर पर आए और वहां सो रहे लोगों को पीटना शुरू कर दिया। जानकारों की मानें तो अवैध निर्माण रोकने में पुलिस से ज्यादा भूमिका नगर निगम और गमाडा की होती है।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के नेताओं ने कहा कि उनके समाज के साथ धक्केशाही हुई है। आरोपी सरपंच रसूखदार और एक राजनीति पार्टी से जुड़ा होने के कारण उसने पुलिस के साथ मिलकर अत्याचार किया है। समाज के लोग इस मामले को पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सामने उठाएंगे और कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

नाबालिग को रात भर थाने में रखकर पीटा

वाल्मीकि समाज मोहाली के चेयरमैन बिल्लू वाल्मीकि ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट के बाद एक 15 साल के लड़के को पुलिस अपने साथ ले गई थी। उसे पुलिस ने पूरी रात थाने में मारपीट के साथ टार्चर किया। पुलिस ने सरपंच और अपने हक में बयान देने के लिए दबाव डाला और कहा कि अगर उच्चाधिकारी के सामने कहा कि पुलिस ने ऐसा किया है तो उसे किसी भी मामले में फंसाकर रोपड़ जेल भेज दिया जाएगा और परिवार वाले ढूंढते रह जाएंगे कि वह कहां है।
विज्ञापन


कोटपुलिस के पास अवैध निर्माण होने की सूचना आई थी। इस पर दोपहर को मौके पर पुलिस ने जाकर काम रुकवा दिया। फिर रात को दोबारा काम शुरू होने की शिकायत आई तो फिर से पुलिस मौके पर भेजकर कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई है। -एचएस बल, डीएसपी सिटी-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें