मोहाली। पंचायत राज संस्थाओं को हर साल अच्छी कारगुजारी के लिए केंद्रीय देहाती मंत्रालय अवार्र्ड देता है। पंजाब की पंचायत राज संस्थाओं ने 2020-21 में 13 अवार्ड हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल ने सोमवार को पंचायत विभाग के दफ्तर में करवाए कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की सभी 13 अवार्ड विजेता पंचायतों के नुमाइंदों को सम्मानित किया। वहीं इससे पहले पंजाब के ग्रामीण विकास मंत्री ने जून 2022 से अवार्ड विजेता गांवों से ग्राम सभा सत्र शुरू करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि प्रदेश के सभी गांवों में ग्राम सभाएं करवाई जाएंगी इसलिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
मंत्री धालीवाल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पंचायत को सरकारी ग्रांटों के बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से इस्तेमाल करने का स्पष्ट संदेश दिया। यह भी कहा कि सरकार पंचायतों को उनके अच्छे कार्यों के लिए पूरा सहयोग देगी और सम्मान करेगी। पढ़े-लिखे नौजवानों को अपने गांवों के लिए विकास के लिए पंचायत विभाग संस्थाओं के चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का निमंत्रण दिया। उन्हें अवार्ड विजेता संस्थाओं के नुमाइंदों को अपील की कि वे अन्य पंचायतों के लिए रोल मॉडल बनाने और अन्य को भी उनके रास्ते चलने के लिए प्रेरित करें। वहीं पुरस्कार जीतने वाली साते ग्राम पंचायत, दो ब्लॉक समिति, जिला परिषद को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, ग्राम सभा को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, बाल मित्रग्राम पंचायत पुरस्कार शामिल है। इस दौरान जिला परिषद को 50 लाख, पंचायत समिति को 25 लाख, ग्राम सभा को 10 लाख, ग्राम पंचायत को 5 लाख के अलावा अन्य कार्यों के लिए 3 लाख रुपये अधिक इनाम में दिए जाते हैं।
इन पंचायतों को मिला अवार्ड
विजेता संस्थाओं में जिला परिषद पटियाला, ब्लॉक समिति माछीवाड़ा, ब्लाक समिति कपूरथला, ग्राम पंचायत रायखाना बठिंडा, रोहले, नगल गढ़ीया, भुटाल कलां संगरूर, नूरपूर जट्टा, तलवंडी संघेड़ा, दबुरजी होशियारपुर शामिल है। वहीं गांव चहलां को नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सभा पुरस्कार, गांव माणक खाना जिला बठिंडा को ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार और मनसूरवाल बेट जिला कपूरथला को बाल मित्रग्राम पंचायत पुरस्कार मिला।