फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: माजरी तहसील में हुई तीन जाली रजिस्ट्रियों की जांच करेंगे एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके की माजरी तहसील में पिछले दो दिन से जाली एनओसी से रजिस्ट्री करवाने का मामला गरमाया हुआ है। इससे राजस्व विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। इस मामले की जांच अब एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग करेंगे। एसएसपी के पास मामला पहुंचने के बाद जाली एनओसी का धंधा करने वाले इस बात को दबाने में लगे हैं ताकि उनकी ओर से की गई ठगी उजागर न हो सके। जांच शुरू होने के बाद अब ऐसे और भी जाली एनओसी का भंडाफोड़ हो सकता है।21 अगस्त को तीन जाली एनओसी लेकर रजिस्ट्री करवाने का मामला सामने आया था। इस पर माजरी के तहसीलदार ने रजिस्ट्री न करके एनओसी को जांच के लिए नगर परिषद के पास भेज दिया था। जांच में गोबिंद नगर, आदर्श नगर और शिवालिक विहार की तीनों एनओसी जाली निकली थीं। इसकी शिकायत नगर परिषद की ओर से नयागांव थाने को की गई थी। इसके बाद नयागांव पुलिस ने इसे एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग को देने के लिए कहा था। अब शिकायत उनकी पास भेजी गई है और वह इस मामले की जांच करेंगे कि यह जाली एनओसी कैसे बनी और इसमें कौन-से अधिकारी और लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले के ध्यान में आने के बाद नायब-तहसीलदार की ओर से 156 एनओसी की सूची जांच के लिए नगर परिषद को भेजी गई थी। इस बारे में नगर परिषद की क्लर्क शिल्पा ने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच में 156 एनओसी के नंबर परिषद के नंबरों से मेल खा रहे हैं। फिर भी उनकी बारीकी से जांच की जा रही है और अगर कोई भी एनओसी गलत पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति के साथ उस अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी जिसने एनओसी जारी की होगी।


नगर परिषद की लापरवाही का फायदा उठा रहा भू-माफिया
नगर परिषद के अधिकारियों की मनमर्जी के चलते लोगों को वे इलाके नहीं पता है, जिनकी एनओसी परिषद से मिलेगी। परिषद की इस लापरवाही का फायदा भू-माफिया के कुछ लोग उठा रहे हैं। वे लोगों से जाली एनओसी के नाम पर काफी पैसा वसूल कर रहे हैं। ऐसे में एक तरफ जहां परिषद के खजाने को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं रजिस्ट्री करवाने वाले को भी तब परेशानी का सामना करना पड़ेगा जब जाली एनओसी साबित होने पर उसकी रजिस्ट्री रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें