फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित बिजली ग्रिड के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह (31) वासी मौखा माजरा अंबाला के रूप में बताई है। पुलिस ने ट्रक चालक उदयवीर सिंह पुत्र बलबीर निवासी भंडिरा, अलीगढ़, यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को काबू कर लिया है जांच की जा रही है।एएसआई शैलेंद्र सिंह को मृतक बलविंदर सिंह के भतीजे सुधीर सैनी पुत्र गुरपाल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह स्टील स्ट्रिप्स कंपनी लैहली से ड्यूटी करके वापस घर जा रहे थे। बाइक उसका चाचा बलविंदर सिंह चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जैसे ही वे बिजली ग्रिड के सामने पहुंचे तो चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क किनारे गिर गया, जबकि चाचा के ऊपर से ट्रक का टायर गुजरने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें