फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: मोहाली से चली तीसरी स्पेशल ट्रेन, 1192 लोग सुल्तानपुर और अमेठी हुए रवाना

Sun, 10 May 2020 02:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन और कर्फ्यू में काम न मिलने के कारण जिला मोहाली में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों को उनके राज्यों में भेजने के लिए प्रशासन पिछले कई दिन से पूरी ताकत से जुटा हुआ है। इसके मद्देनजर शनिवार को तीसरी स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर और अमेठी के लिए रवाना हुई। अपने तय समय से ट्रेन शाम 6 बजे मोहाली रेलवे स्टेशन से यूपी के लिए चली।

विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम जगदीप सिंह सहगल की अगुवाई में प्रशासन की टीमें रेलवे स्टेशन पर मौजूद रही। इस दौरान तय गाइडलाइन के हिसाब से लोगों को गाड़ी में बैठाया गया और गाड़ी में ही लोगों को पैक भोजन दिया गया। जाने वाले लोगों में ज्यादातर बलौंगी, डेराबस्सी, सोहाना, जीरकपुर और खरड़ में रहने वाले प्रवासी थे।

ट्रेन में बिठाने से पहलेे उचित कलेक्शन सेंटरों में अच्छी तरह से सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उन्हें 8 क्लेक्शन सेंटरों से मोहाली रेलवे स्टेशन तक बसों के माध्यम से ले जाया गया। इससे पहले सभी बसों को पहले और लोगों को स्टेशन पर छोड़ने के बाद अच्छी तरह से सैनिटाइज किया गया। वहीं, वापस जाने वाले लोगों ने प्रशासन का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप में करवाया स्क्रीनिंग के लिए इंतजार

शनिवार को मोहाली के सेक्टर-78 स्थित स्टेडियम में स्क्रीनिंग के लिए लगे कैंप में अपनी बारी के लिए लोगों ने धूप में खड़े होकर इंतजार किया। सभी लोग अपना सामान साथ लेकर आए थे। प्रशासन ने साफ कह रखा है कि जब तक उनकी स्क्रीनिंग नहीं होती है, तब तक उनकी रेलवे स्टेशन में एंट्री नहीं होगी। वहीं, जो लोग अपने वाहनों से जाएंगे। उन्हें भी स्क्रीनिंग करवानी होगी और इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया चलेगी।

जीरकपुर से 121 प्रवासी अमेठी और 90 हरदोई ट्रेन से रवाना
जीरकपुर से शनिवार को 211 प्रवासियों को उत्तर प्रदेश ट्रेन से भेजा गया है। यह सभी मोहाली के रेलवे स्टेशन से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से भेजे गए हैं। इनमें 121 प्रवासी यूपी के अमेठी और 90 को यूपी के हरदोई के लिए रवाना किया गया है। 

अरूणाचल प्रदेश भेजे 33 विद्यार्थी
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को नयागांव में रह रहे अरुणाचल प्रदेश के 33 विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग करने के बाद उनके गृह राज्य वापस भेजा गया है। इनको लेने के लिए अरूणाचल प्रदेश से एक बस यहां पहुंची थी। इस दौरान विद्यार्थियों ने तहसीलदार जसकरण सिंह बराड़, नगर काउंसिल जेई हरभजन सिंह और समाज सेवक एमएस सिद्धू का लॉकडाउन के दौरान राशन से लेकर अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें