फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: बापूधाम में फटा कोरोना बम, मिले 21 पॉजिटिव, शहर में कुल 170 संक्रमित, बुजुर्ग की मौत

Sat, 09 May 2020 04:13 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बापूधाम में शनिवार को कोरोना बम फटा। एक दिन में यहां सर्वाधिक 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने और एक बुजुर्ग की मौत से सनसनी फैल गई। यह अब तक बापूधाम में पॉजिटिव मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, कोरोना से बीते बुधवार को मरने वाले लावारिस युवक की पहचान हल्लोमाजारा निवासी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


इसके चंडीगढ़ में शनिवार को कुल 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जो अब तक एक दिन में मिले पॉजिटिव मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। 

शनिवार को 22 मरीजों के मिलने के बाद शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 170 हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इनमें अकेले बापूधाम के 107 मरीज हैं। बापूधाम में शनिवार सुबह आठ बजे 10 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई, जबकि शाम चार बजे पांच और फिर शाम पांच बजे पांच और कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

वहीं, देर रात 62 वर्षीय कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग की मौत के मामले में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उधर, बीते बुधवार को जीएमएसएच-16 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कोरोना संदिग्ध की मौत के मामले में लावारिस युवक की पहचान भी हो गई है। 35 वर्षीय मृतक हल्लोमाजरा का रहने वाला था।

शनिवार को बापूधाम में जिन 21 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उनमें 40 वर्षीय पुरुष, 23 और 33 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय महिला, चार माह की बच्ची, दो साल का बच्चा, 26 वर्षीय युवक, छह साल का बच्चा, 29 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय बुजुर्ग, 15 साल की नाबालिग, 42 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय महिला, छह वर्षीय बच्ची, 36 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय पुरुष और 62 वर्षीय बुजुर्ग (मृतक) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  

एक ही परिवार के 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
बापूधाम कॉलोनी में शनिवार को जिन 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक ही परिवार के 8 लोग शामिल हैं। मकान नंबर-64 में रहने वाली 54 वर्षीय महिला, चार महीने की बच्ची, दो साल का बच्चा, 31 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, छह साल की बच्ची, 29 वर्षीय महिला और 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की चेन से किस कदर फैल रही है, यह इस एक परिवार पता चलता है। 
 
शहर में कोरोना से अब तीन मौतें
शहर में कोरोना वायरस से शनिवार को तीसरी मौत दर्ज की गई। जिस 35 वर्षीय युवक की बीते 6 मई को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशयिल्टी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) में कोरोना से मौत हो गई थी। उस युवक की पहचान हल्लोमाजरा निवासी युवक के रूप में हुई है। वहीं, शनिवार को ही बापूधाम के एक 62 वर्षीय कोरोना के संदिग्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट देर रात पॉजिटिव आई।

इसके साथ ही शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। इससे पहले सेक्टर-18 में 83 साल की बुजुर्ग की कोरोना से पंचकूला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। इनके अलावा बापूधाम के एक 45 साल के संदिग्ध मरीज की दो दिन पहले जीएमएसएच में मौत हो चुकी है। उसकी रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।  
विज्ञापन

18 माह की बच्ची समेत तीन कोरोना को हराकर घर लौटे

पीजीआई में भर्ती कोरोना के तीन मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें सेक्टर 30 की एक 18 माह की बच्ची के साथ 52 साल की महिला और उसका 25 साल का बेटा शामिल है। इन तीनों मरीजों का रिपीट टेस्ट दो बार निगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। पीजीआई डायरेक्टर डॉ. जगतराम ने अस्पताल से घर जाते समय तीनों मरीजों को पौधा और कोरोना के योद्धाओं पर बनाए गए पोस्टर देकर भेजा। 

घर जाते वक्त 18 माह की बच्ची ने जब सभी को फ्लाइंग किस दी तो लोग भावुक हो गए। सभी ने मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर उसे प्यार दिया।शनिवार को डिस्चार्ज होने वाले तीनों मरीज सेक्टर 30 निवासी हैं। इसमें 52 साल की महिला और उसका 25 साल का बेटा एक ही परिवार के हैं, जबकि 18 माह की बच्ची दूसरे परिवार से है। 

महिला और उसके बेटे के साथ ही उसके पति को भी के संक्रमण के बाद पीजीआई में भर्ती किया गया था लेकिन वह कुछ दिन पहले ही ठीक होकर घर जा चुके हैं। 18 माह की बच्ची का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। कोरोना की चेन से संक्रमण को देखा जाए तो ये सभी एक ही सेक्टर के निवासी हैं। 18 माह की बच्ची के साथ उसकी मां ने भी 21 दिन पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में गुजारे हैं लेकिन उसे मरीजों के बीच रहकर भी कोरोना का संक्रमण नहीं हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें