फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से फौजी की पत्नी की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। एक्टिवा से पत्नी और बेटे के साथ घर लौट रहे फौजी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में फौजी की पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायलों को तत्काल सिविल अंबाला अस्पताल में पहुंचाया, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया। हादसा चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव सरसीणी के निकट हुआ। मृतक महिला की पहचान रितु और घायल युवक अर्णवराय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लालड़ू थाने के जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि धीरज कुमार निवासी न्यू दलीपगढ़, बब्याल रोड अंबाला ने बयान में कहा कि वह भारतीय सेना में नौकरी करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। वह पत्नी रितु और बेटे अर्णवराय के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सरसीणी के निकट पहुंचा तो एक ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिस कारण वह मार्ग के एक किनारे गिर गया, जबकि पत्नी व बेटा मार्ग के बीच में गिर गए।
पत्नी के सिर और बेटे के बाजू पर चढ़ा टायर
धीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि ट्रक का टायर पत्नी रितु के सिर और बेटे के कंधे पर चढ़ गया। राहगीरों ने तीनों को गंभीर हालत में अंबाला सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों रितु को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे अर्णव की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने धीरज कुमार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें