फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में पंजाब के परिवहन मंत्री: जीरकपुर में राजा वड़िंग ने आधी रात की निजी बसों की चेकिंग, सोलह बसें जब्त

Wed, 10 Nov 2021 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

राजा वड़िंग जिस दिन से परिवहन मंत्री बने हैं उस दिन से ही उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों पर शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
बसों की चेकिंग करते राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली निजी बसों पर राज्य सरकार की तरफ से शिकंजा कस दिया गया है। मंगलवार आधी रात से अब तक सोलह बसों को जब्त किया गया है। इस ऑपरेशन की अगुवाई खुद ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग कर रहे थे। उनका कहना है कि नियम तोड़कर किसी भी बस को चलने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: रिश्वतखोरी के आरोपी जिस आईजी को कैप्टन सरकार ने हटाया, चन्नी सरकार ने उसे दोबारा उसी पद पर बैठाया   

परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मंगलवार देर रात सवा 12 बजे जीरकपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मोहली आरटीए व पुलिस अधिकारी भी थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से आ रही निजी बसों की चेकिंग शुरू कर दी। वह खुद बसों में चढ़कर सवारियों से मिले। साथ ही उनसे पूछा कि उन्होंने बसों की बुकिंग किस तरह से की थी। इस दौरान जब गाड़ियों की चेकिंग की गई तो उनके पास से दस्तावेज भी नहीं मिले। किसी के पास परमिट नहीं था तो किसी ने टैक्स तक नहीं भरा था। इसके बाद बसों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। साथ ही सवारियों को सीधे बस स्टैंड पर पहुंचाया गया जिन्हें आगे अन्य बसों में भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार सुबह एयरपोर्ट रोड पर आरटीए की अगुवाई में चेकिंग चली। यह कार्रवाई सुबह सात से 11 बजे तक चली।  इस दौरान कुल 16 बसों को जब्त किया गया। राजा वड़िंग जिस दिन से मंत्री बने हैं उस दिन से ही उन्होंने निजी बस ऑपरेटरों पर शिकंजा कस दिया है। इसके अलावा राज्य के सभी बस स्टैंडों का दौरा कर वह सफाई से लेकर अन्य कामों का जायजा ले रहे हैं। वह साफ कर चुके हैं कि पंजाब रोडवेज को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर भी वड़िंग के अभियानों की खूब चर्चा हो रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें