फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिशन लगा रखी थीं दुकानें, शिकायत के बाद निगम ने करवाईं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी2 की मार्केट में शुक्रवार को उस समय बवाल हो गया, जब वहां पर बिना किसी परमिशन से कुछ लोगों ने स्टॉल लगा लिए। निगम ने 200 लोगों को फीस लेकर अस्थायी दुकानें लगाने की परमिशन दी है। अब बाकी रहते लोग धक्के से दुकानें लगा रहे हैं। इसकी भनक लगते ही मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने मौके पर मटौर पुलिस को बुला लिया। साथ ही निगम के अफसरों से इस संबंध में पड़ताल करवाई गई। इसमें पता चला कि उक्त लोगों ने बिना परमिशन से ही स्टॉल लगाए हुए थे। इसके बाद निगम ने यह दुकानें हटवाईं। मार्केट के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी ने कहा कि स्टॉल लगाने वाले दुकानकार जहां ऐसा करके निगम को चूना लगा रहे थे। वहीं मार्केट के दुकानदारों को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। एसोसिएशन ने निगम कमिश्नर से मांग की है कि बिना पर्ची कटवाए स्टॉल या दुकानें लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक त्योहारों के मौसम मेें कुछ लोगों ने बिना परमिशन फेज-1बी2 की मार्केट में दुकानें लगाई थीं। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने संदेह होने पर जब उक्त लोगों से इसे बारे में पूछताछ की तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। वहीं उल्टा उक्त लोग मार्केट वालों की ही धमकाने लग पड़े। इसके बाद मौके पर उन्होंने मटौर पुलिस बुलाकर मार्केटों वालों ने इस दौरान उनकी रेहड़ियां वहां से हटवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें