फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकोली में चोरी के मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने मोबाइल झपटने वाले गिरोह से चोरी के मोबाइल खरीदने और बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार से 18 स्मार्ट फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह निवासी लोहगढ़ के रूप में हुई है। इसी मामले में पुलिस ने काली नाम के एक व्यक्ति को भी नामजद किया है जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह को डेराबस्सी की अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना ढकोली के एसएचओ जतिन कपूर ने बताया कि आशियाना कांप्लेक्स सेक्टर-26 पंचकूला निवासी जैकी से कुछ दिन पहले पीरमुछल्ला में मोबाइल फोन झपटा गया था। इसकी जांच में पता चला था कि जैकी का फोन लोहगढ़ में एक दुकान पर बेचा गया है। इसमें पाल कम्युनिकेशन नामक दुकान के मालिक हरविंदर सिंह का नाम सामने आया तो पुलिस उसकी दुकान पर पहुंची और यहां जांच करने के बाद लोगों से झपटे गए 18 स्मार्टफोन और एक पुराना लैपटॉप बरामद किया। हरविंदर ने पूछताछ में बताया कि उसे काली नाम के व्यक्ति ने यह मोबाइल बेचे थे। हरविंदर ने जैकी का मोबाइल आगे अरुण नाम के शख्स को बेचा था। इसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने हरविंदर सिंह और काली के खिलाफ थाना ढकोली में केस दर्ज कर काली की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें