फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः अब घर के पास ही होंगे सभी काम, इस जगह पर

Sat, 13 Aug 2016 08:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
सील की गई इमारत के भीतर चल रहा अवैध निर्माण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिले में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए सेवा केंद्र शुक्रवार को लोगों को समर्पित किए जाएंगे। इन केंद्रों के शुरू होने से लोगों को विभिन्न प्रकार के सरकारी काम करवाने के लिए विभिन्न जगह पर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। यह जानकारी डीसी डीएस मांगट ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल फेज-5 में सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा फेज-3 और 11 का केंद्र भी लोगों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार ने राज्य में 1758 सेवा केंद्र देहाती क्षेत्रों व 389 सेवा केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। इसमें 389 सेवा केंद्रों को लोगों को समर्पित किया जाएगा। सेवा केंद्र तीन तरह के बनाए गए हैं। टाइप वन में सात कंप्यूटर होंगे। टाइप दो में चार कंप्यूटर व टाइम तीन में दो कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्रों का आधुनिक ढांचा विकसित किया गया है। इसमें सभी काम कंप्यूरीकृत तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा केंद्रों में डीजल जनरेटर सेट, पावर बैकअप, एसी, टोकन मशीन, एलसीडी डिसप्ले, सीसीटीवी कैमरे लगाए जांएगे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में 31 शहरी व 45 देहाती सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जबकि चार सुविधा केंद्र पहले ही सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डीसी ने बताय कि डीसी व मुख्य संसदीय सचिव एवं हलका विधायक एनके शर्मा व खरड़ हलके में जत्थेदार उजागर सिंह बडाली व चेयरपर्सन जिला परिषद परमजीत कौर बडाली सेवा केंद्रों की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें