मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर 21 नवंबर को एक अज्ञात कार ने स्कूटी पर सवार पिता और बेटी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों को चोटें आई थी, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान सोमवार को गंभीर घायल युवती ने सोमवार को दम तोड़ दिया है। मृतका युवती की पहचान 18 वर्षीय जसमीन कौर पुत्री सुच्चा सिंह, निवासी गांव चाचूमाजरा, मोहाली के रूप में हुई है। मृतका के पिता सुच्चा सिंह ने पुलिस को बताया कि जसमीन विदेश में पढ़ना चाहती थी और एक निजी कोचिंग सेंटर से आइलेट्स की कोचिंग ले रही थी।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब जसमीन कौर अपने पिता सुच्चा सिंह के साथ गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेकने आई थी और इसके बाद दोनों स्कूटी से वापस जा रहे थे। जब वह गांव मौली के ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से गुजर रहे थे तो सेक्टर-68 की तरफ से आ रही एक वेगनार कार ने रेड लाइट को तोड़ते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी थी।
दूसरी ने सुच्चा सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। फेज-11 पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।