फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद खुले स्कूल, गाइड लाइन का पालन कर सीमित संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल में बच्चों की गेट पर स्क्रीनिंग करते अध्यापक। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना के कारण बंद हुए स्कूलों में सात महीने बाद विद्यार्थी सोमवार को स्कूल पहुंचे। लंबे समय के बाद स्कूल आने का उत्साह मास्क लगाए विद्यार्थियों के चेहरों पर साफ झलक रहा था। स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाई हुई। वहीं, शिक्षक भी विद्यार्थियों को अपने बीच देख कर खुश नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार को वीआईपी सिटी के स्कूल खुल गए। विद्यार्थी ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए पढ़ाई से जुड़े हुए थे। सोमवार को कक्षा 9 से 12 तक के लिए स्कूल खोले गए। स्कूल खुलने पर भले ही विद्यार्थियों की संख्या सीमित रही, पर हालात सामान्य होने की उम्मीद भी जगी। सोमवार सुबह स्कूल पहुंचने पर विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग गेट पर ही की गई। स्कूल के मेन गेट सहित क्लास रूम्स के बाहर भी सैनिटाइजर का इंतजाम था। सभी विद्यार्थियों ने मास्क पहने हुए थे। इसी के साथ ही शिक्षकों व अन्य स्टाफ ने भी कोविड गाइडलाइन का पालन किया।
स्कूल खुलने से पहले सभी स्कूलों की इमारतों को सैनिटाइज किया गया। फिलहाल वही विद्यार्थी स्कूल पहुंचे जिनके माता-पिता द्वारा सहमति पत्र स्कूल प्रबंधन को दिया गया था। कक्षाओं में भी बच्चों के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। एक डेस्क पर सिर्फ एक ही बच्चे को बैठाया गया था। विद्यार्थियों का कहना था कि ऑनलाइन एजुकेशन हालात को देखते हुए बेहतर विकल्प जरूर था, लेकिन क्लास में होने वाली पढ़ाई ज्यादा बेहतर है। शिक्षक के सामने बैठ कर पढ़ना, समझना व अपनी शंकाओं का समाधान करना ज्यादा प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें