लांडरां-बनूड़। बनूड़ -जीरकपुर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित अजीजगढ़ के टोल प्लाजा पर नौवें दिन भी किसानों का कब्जा रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने की अगुवाई कर रहे हरजीत सिंह टहलपुरा, गुरदर्शन सिंह खासपुर, मोहन सिंह सोढी, जसवंत सिंह नडियाली, तरलोचन सिंह, बलबंत सिंह, सतपाल सिंह राजों माजरा ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं लेती तब तक टोल प्लाजा नहीं चलने देंगे। उन्होंने कहा कि संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसी तरह जंगपुरा में रिलायंस पंप किसानों के घेराव के कारण सातवें दिन भी बंद रहा। धरने की निगरानी कर रहे खानपुर बंगर के सरपंच गुरप्रीत सिंह, जलालपुर के सरपंच सतनाम सिंह, भूपिंदर सिंह, प्रेम सिंह की अगुवाई में नौजवानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह धरना जारी रहेगा।