फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश देने वाले स्कूल प्रिंसिपल सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को स्वच्छ विद्यालय मुहिम के तहत चुने गए स्कूलों के प्रिंसिपलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीसी अमित तलवार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उप जिला शिक्षा अधिकारी सीनियर सेकेंडरी डॉ. कंचन शर्मा और उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी सुरजीत कौर ने बताया कि सरकारी प्राइमरी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जिन मान्यता प्राप्त स्कूूलों ने आवेदन किया था। 113 टीमों ने स्कूलों में जाकर उक्त पुरस्कार के लिए निर्धारित मानकों की जांच की। साथ ही विजेताओं का चयन किया। इतना ही नहीं इस दौरान जो स्कूल विजेता बने उन्हें स्कूलों को साफ सुथरा रखने में आने वाली दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। स्कूलों के होशियार, गरीब और जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रोफेशनल कॉलेजों की फीस निष्काम सेवा संस्था और अन्य संस्थाओं से स्पांसर करवाने का भरोसा दिया गया। 11वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के जरूरतमंद और चाहवान विद्यार्थियों को अच्छे कोचिंग संस्थाओं से तैयारी करवाने के लिए और स्टडी मैटीरियल दिलवाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन

इन स्कूलों को किया गया सम्मानित
ग्रामीण क्षेत्र में हाई स्कूल में रामगढ़ रुड़की, सीनियर सेकेंडरी झंजेड़ी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मजातड़ी, मिडिल स्कूल चाहड़ माजरा, प्राइमरी स्कूल फतेहपुर, प्राइमरी स्कूल मोहली को सम्मानित किया गया। इसी तरह सब कैटेगरी के छह वर्गों में पीने योग्य पानी, शौचालय, ऑपरेशन और मेंटेनेंस, हाथों की सफाई समेत कई मानकों पर स्कूल चुने गए। तीस स्कूलों में से प्राइमरी स्कूल मोहाली, हाई स्कूल रामगढ़ रुड़की, गुरुकुल डेराबस्सी, प्राइमरी स्कूल समगोली, प्राइमरी स्कूल बेहड़ा, मिडिल स्कूल तोगा, सेंट पाल इंटरनेशनल स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंजेड़ी, शिशु निकेतन स्कूल दप्पर, प्राइमरी स्कूल फेज-11, अजीत करम सिंह इंटरनेशनल स्कूल, प्राइमरी स्कूल अधरेड़ी को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित किया गया। ओवरऑल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंजेड़ी और सरकारी स्कूल रामगढ़ रुड़की ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें