फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर से लेकर पार्षदों तक का बढे़गा वेतन, सेहत मंत्री से उलझने वाला मुलाजिम बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम की वीरवार को एक बैठक हुई। निगम मुलाजिम केसर सिंह को बर्खास्त करने की सजा दी गई। केसर सिंह पर आरोप था कि उसने अपनी ड्यूटी को सही तरीके से अंजाम नहीं दिया। साथ ही सेहत मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू से गलत व्यवहार किया गया। इस संबंधी जांच कमेटी में शामिल राजिंदर सिंह राणा, जसबीर सिंह माणकू व बलजीत ने उक्त मुलाजिम के खिलाफ आरोपों की पुष्टि की। इस बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। साथ ही कोविड काल में मेयर से लेकर पार्षदों के वेतन में बढ़ोतरी करने संबंधी प्रस्ताव पास किए गए। यह सारे प्रस्ताव मंजूरी के लिए अब निकाय विभाग को भेजे जाएंगे। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत में शोक प्रस्ताव लाए गए। साथ ही गत समय में जिन पार्षदों के पारिवारिक सदस्यों का देहांत हो गया था, उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद एक टेबल एजेंडा लगाया। जिसमें समूह पार्षदों, डिप्टी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जिसमें पार्षदों के वेतन को 15 से 25 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। जबकि डिप्टी मेयर के वेतन में 14 हजार और सीनियर डिप्टी मेयर के वेतन में 16 हजार, मेयर के वेतन में 18 हजार रुपये बढ़ाए गए। नए वेतन मान के हिसाब से पार्षदों का वेतन 25 हजार, मेयर का 48 हजार, सीनियर डिप्टी मेयर का 40 हजार व डिप्टी मेयर का 32 हजार 750 रुपये हो जाएगा। साथ ही शहर की सभी बी-रोड की मैकेनिकल तौर से सफाई का ठेका पास किया गया। इसके अलावा टायलेट ब्लाक के रखरखाव संबंधित प्रस्ताव पास कर दिए गए। इनमें टेंडर न होने के कारण पिछले ठेके को तीन महीने के बढ़ा दिया गया।
विरोधी दल के पार्षदों ने लगाए भेदभाव के आरोप
निगम हाउस की बैठक में विरोधी दल के पार्षदों का आरोप था कि उनके इलाकों में विकास नहीं किया जा रहा है। निगम की ओर से विकास के कामों में भेदभाव किया जा रहा है। उनके वार्डों से धक्का किया जा रहा है। जबकि मेयर ने कहा कि किसी के साथ धक्का नहीं किया जा रहा है। अगली बैठक में विरोधी दल के पार्षद भी उनके करवाए कामों की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें