फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कोशिश : एटीएम नहीं तोड़ पाए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। कुराली-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित केनरा बैंक के एटीएम को लुटेेरों ने बुधवार रात तोड़कर लूटने की कोशिश की, हालांकि वह इस वारदात में कामयाब नहीं हो पाए। इससे लाखों रुपये का बचाव हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। जल्द आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय कैनरा बैंक शाखा के एटीएम के बाहर लगे शटर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। एटीएम से कैश निकालने के लिए उसको तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे मशीन में से कैश निकालने में सफल नहीं हो सके। इसी दौरान इस घटना संबंधी स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल करने के अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट भी लिए। बैंक मैनेजर शीतल शर्मा ने बताया कि इस एटीएम में लगभग 4 लाख रुपये थे। उन्होंने कहा कि यदि मशीन टूट जाती तो भारी नुकसान हो सकता था। पुलिस और फोरेंसिक टीम की ओर से जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें