फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab School Education Board: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लुधियाना की अर्शदीप कौर टॉपर बनी

Tue, 28 Jun 2022 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल से लेकर मई, 2022 तक किया गया था।
विज्ञापन
पीएसईबी पंजाब बोर्ड - फोटो : PSEB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार फिर बेटियों ने झंडे गाड़ दिए। परिणाम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.78 और लड़कों का 96.27 प्रतिशत रहा। इस परिणाम में शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे ग्रामीण स्कूलों से आगे निकले। वार्षिक परीक्षा में कुल 301700 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 292530 छात्रों ने परीक्षा पास की।  

विज्ञापन


वोकेशनल कोर्स में 96.44 प्रतिशत, आर्ट्स में 96.68 प्रतिशत, कामर्स में 97.95 प्रतिशत और साइंस में 97.83 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की। मंगलवार को घोषित परिणाम में लुधियाना के तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल शिमलापुरी की अर्शदीप कौर (497/500 अंक) ने पहला, मानसा के बछुआना के सरकारी स्कूल की अर्शप्रीत कौर (497/500 अंक) ने दूसरा व फरीदकोट के जैतो के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कुलविंदर कौर (497/500 अंक) ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र बुधवार सुबह वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादा छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग
जानकारी के अनुसार, 2021-22 की 12वीं की परीक्षा में शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। ग्रामीण क्षेत्र में इस बार कुल 180650 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 175094 छात्र पास हुए। दूसरी ओर, शहरी क्षेत्र में 121050 छात्रों में से 117436 छात्रों ने परीक्षा पास की। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के नतीजे सबसे ऊपर
परीक्षा के दौरान पंजाब के सरकारी स्कूलों से करीब 200550 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 195399 छात्रों ने परीक्षा पास की। एफिलिएटेड स्कूलों का परिणाम 96.23 प्रतिशत, एसोसिएटेड स्कूलों का परिणाम 93.30 प्रतिशत और एडिड स्कूलों का परिणाम 96.86 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें