फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया की अर्जी पर जवाब : जेल मैनुअल के हिसाब से जानकारों से मिलने से नहीं रोकते

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के आरोप में फंसे पूर्व अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया मामले में दी गई अर्जी पर अदालत ने पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट से जवाब मांगा था। सुपरिंटेंडेंट ने अदालत में दाखिल किए जवाब में बताया कि सभी को जेल मैनुअल के हिसाब से जानकारों से मिलने दिया जाता है। अकाली नेता मजीठिया पर भी यह नियम लागू होता है इसलिए उन्हें भी उस हिसाब से ही मिलने दिया जाता है। दूसरी ओर अदालत ने जेल सुपरिंटेंडेंट के दायर किए जवाब के बाद मजीठिया द्वारा लगाई अर्जी पर बहस के लिए 2 जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन

18 मई को पेशी के दौरान अदालत में पूर्व अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने अर्जी दायर की थी जिसमें उन्होंने अदालत को बताया कि न्यायिक हिरासत के दौरान उनसे मिलने आने वालों से जेल प्रशासन नियमानुसार मिलने नहीं दे रहा। दूसरी ओर मजीठिया की अर्जी पर अदालत ने जेल सुपरिंटेंडेंट को नोटिस जारी करके जवाब दायर करने के लिए 31 मई तक का समय दिया था। वहीं पूर्व अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया मंगलवार को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद वर्चुअली रूप से जिला अदालत में पेश हुए। उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।
23 फरवरी से पटियाला जेल में हैं मजीठिया
जानकारी के मुताबिक पूर्व अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया पर करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी के आरोप में पिछले साल दिसंबर में मोहाली साइबर सेल में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद मजीठिया ने अदालत से अग्रिम जमानत की मांग करते हुए बताया कि उनके खिलाफ दर्ज हुआ केस राजनीति से प्रेरित है परन्तु मजीठिया की दलीलों पर ध्यान न देकर केस की गंभीरता को देखते हुए पहले जिला अदालत और फिर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद मजीठिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जहां से मजीठिया की गिरफ्तारी पर विधानसभा चुनाव लड़ने तक रोक लगाई। इसके बाद अदालत में आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए। 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट की मोहलत खत्म होने के बाद मजीठिया ने जिला पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद से मजीठिया पटियाला जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें