फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने का झांसा देकर बनाए संबंध, केस दर्ज

Fri, 28 Apr 2023 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी करने और विदेश भेजने का झांसा देकर बनाए संबंध, केस दर्ज
विज्ञापन

10.13 लाख लेकर लगवाया वीजा, जरूरी दस्तावेज अपने पास रखकर की ठगी

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। एक युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और विदेश भेजने के नाम पर 10.13 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हरियाणा की सिरसा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर सोहाना पुलिस को जांच सौंप दी है, क्योंकि घटना मोहाली के एयरपोर्ट पर हुई है जो इलाका सोहाना पुलिस थाने के अधीन आता है। आरोपी की पहचान शैलिंदर निवासी सिरसा, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने सिरसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आरोपी को काफी समय से जानती थी। उसने आईलेट्स करके उसे विदेश भेजने की बात कही। इसके बाद मौसी के बेटे गौरव से वीजा भी लगवा दिया। अक्तूबर, 2021 में वह साक्षात्कार के लिए शैलिंदर के साथ मोहाली आई तो उसने एक होटल में ले जाकर उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। करीब डेढ़ महीने बाद दोबारा उसी होटल में ले जाकर फिर संबंध बनाए। इसके बाद वह सिरसा आ गए। बाद में आरोपी ने उससे वीजा लगाने के नाम पर 10.13 लाख रुपये मांगे जो उसने दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे पासपोर्ट दे दिया, लेकिन स्पांसर लेटर, आधार कार्ड, ट्रैवलिंग लेटर और अन्य दस्तावेज नहीं लौटाए। इसके बाद जब वह सात अप्रैल, 2023 तो एयरपोर्ट पर पहुंची तो पता चला कि दस्तावेज आरोपी के पास हैं। जब वापस लौटकर आरोपी से बात की तो आरोपी ने कागजात देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने सिरसा पुलिस को शिकायत दी। लेकिन मामला सोहाना थाने के अधीन होने के चलते सिरसा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस जांच के लिए सोहाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें