फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कंफेक्शनरी की दुकान करने वाले और उसके भाई पर हमला

Fri, 28 Apr 2023 01:46 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कंफेक्शनरी की दुकान मालिक और उसके भाई पर हमला
विज्ञापन

बलौंगी की है वारदात, 112 पर कॉल करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बलौंगी स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान के मालिक और उसके भाई पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि आरोपी कामयाब नहीं रहे लेकिन पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि वे दोबारा ऐसी हरकत न कर सकें।
दुकान मालिक इरफान ने बताया कि 24 अप्रैल की रात करीब 10.30 बजे एक उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और उसने कोल्ड ड्रिंक मांगी। उसने ऑनलाइन पेमेंट की और पीड़ित को पैसे गिनते देख पूछने लगा कि रोज कितनी सेल हो जाती है। दुकान मालिक ने उसे नशेड़ी समझा और कहा कि इससे तुम्हारा क्या लेना-देना है। इस बात से वह व्यक्ति गुस्साया और गाली-गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद फिर वो व्यक्ति वहां से चला गया और दस मिनट बाद चार साथियों के साथ लौटा और दुकान में लूटपाट की कोशिश की। उन्होंने और उसके भाई फुरकान ने उन्हें रोका तो उन्होंने उनके जमकर मारपीट की। शोर मचने पर लोग इकट्ठा हो गए। इससे घबराकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर-112 पर फोन किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। वह बलौंगी थाने गए तो स्टाफ ने उन्हें खरड़ अस्पताल में भर्ती होने को कहा। इसके बाद इरफान और फुरकान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि दुकान में लगे कैमरे में हमलावर साफ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
इस मामले में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बलबीर सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें