फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक व्यक्ति की जगह प्लाट का फर्जी मालिक बनकर करवाई प्लॉट की रजिस्ट्री, मृतक के दामाद की शिकायत पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की सब तहसील में एक व्यक्ति ने पटियाला रोड पर स्थित अकाली कौर सिंह कॉलोनी के एक मृतक व्यक्ति की जगह पर फर्जी मालिक बनकर 240 गज के प्लाट की रजिस्ट्री करवा ली। इस मामले का उस समय पता चला, जब जीरकपुर के नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री रद्द करके मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी। उन्होंने पुलिस से इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में जीरकपुर के नायब तहसीलदार पुनीत बांसल ने बताया कि 7 जुलाई, 2021 को जीरकपुर की अकाली कौर सिंह कॉलोनी में एक 240 गज के प्लाट का मालिक बनकर अजैब सिंह नाम के 25 वर्षीय व्यक्ति ने प्लाट की रजिस्ट्री गुरमीत कौर निवासी रॉयल इम्पायर सोसायटी पीर मुछल्ला के नाम पर करवा ली। रजिस्ट्री के कुछ दिन बाद मृतक अजैब सिंह के दामाद बलजीत सिंह ने उनको शिकायत दी कि उसके ससुर अजैब सिंह की 75 साल की उम्र में मौत हो चुकी है और किसी व्यक्ति ने उनकी जगह फर्जी अजैब सिंह बनकर उनका प्लाट किसी ओर को बेचकर लाखों की ठगी की है। इस पर उन्होंने जांच कर उस रजिस्ट्री को लिखने वाले डीड राइटर से संपर्क किया और उसके माध्यम से उन्हें प्लाट की खरीददार गुरमीत कौर निवासी रॉयल इम्पायर सोसायटी पीर मुछल्ला से संपर्क कर अपने दफ्तर बुलाया। इसकी जांच में पता चला कि उसने यह प्लाट जीरकपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुखजिंदर सिंह सोढ़ी के कहने पर 40 लाख रुपये में खरीदा है। लेकिन वह प्लाट खरीदने के सबूत पेश नहीं कर सकी और उसने माना कि प्लाट के पैसों के लिए दिया गया चेक नंबर भी गलत है।
पुनीत बांसल ने बताया कि जिस फर्जी अजैब सिंह ने प्लाट का मालिक बनकर रजिस्ट्री करवाई है उसने सबूत के तौर पर अपना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लगाए हैं। जिसकी पुष्टि एडवोकेट ने की थी और इन्हीं दस्तावेजों पर रजिस्ट्री की है। उन्होंने इस मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार डेराबस्सी को भेजी है। जिसमें प्लॉट बेचने वाले फर्जी अजैब सिंह, खरीददार महिला गुरमीत कौर, मामले के मुख्य आरोपी सुखजिंदर सिंह सोढ़ी और दस्तावेजों की पुष्टि करने वाले वकील के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। इस संबंधी जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें