फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की गंदगी हाईवे पर, टूटे स्लैब दे रहे हादसों को न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़-लांडरां हाईवे किनारे से गुजरने वाला भूमिगत नाला वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। इस नाले की निकासी ठप होने से गंदगी सड़कों पर बह रही है। जबकि नाले के टूटे स्लैब भी हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस वजह से गाड़ी तो दूर पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, टूटे स्लैबों से बचकर चलने वाले वाहन चालकों की वजह से हाईवे पर जाम लग रहा है। साथ ही हादसे होने का डर बना हुआ है। जबकि नगर काउंसिल खरड़ इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि इलाके के लोगों ने डीसी ईशा कालिया से गुहार लगाई है कि इस दिशा में उचित कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ शहर से लेकर लांडरां तक हाईवे के दोनों तरफ 9.8 किलोमीटर का लंबा गंदा नाला बहता है। यह नाला आगे बनूड़ की तरफ जाता है। लेकिन लांडरां तक नाला काफी खस्ता हालत में है। इस नाले के दोनों और दुकानें हैं और रिहायशी सोसाइटीज हैं। यहां पर चंडीगढ़ स्वीट्स से लेकर चप्पड़चिड़ी कट तक नाले की हालत काफी खराब है। करीब चार किलोमीटर का पूरा नाला ब्लॉक हुआ पड़ा है। इसकी वजह से गंदगी सड़कों पर बह रही है और पूरी सड़क गंदगी से भर गई है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों खासकर दोपहियां वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, रह-सही कसर यहां नाले के टूटे हुए स्लैबों ने पूरी कर दी है। जबकि कई जगह तो स्लैब गायब ही है। इस वजह से हादसे का शिकार तक हो चुके हैं। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
इस बारे में गिल्को वैली निवासी जगदेव सिंह ने कहा कि गंदे नाले की हालत काफी खराब है। रोजाना लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार इलाके के लोग इस संबंध में एसडीएम को पत्र तक लिख चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इसी तरह खरड़ निवासी संदीप सिंह ने बताया कि यह समस्या गंभीर है। इसको पहल के आधार पर हल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें