फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश में सड़कें पूरी तरह से जवाब दे गई हैं। सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। हालांकि नगर निगम की ओर से कुछ जगह पैचवर्क भी किया गया था, लेकिन सर्दी ज्यादा होने से लुक जम नहीं रही है। इस वजह से दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि 10 तारीख तक मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। इसके बाद सड़कों को पूरी तरह सुधारा जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बारिश की वजह से इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। सड़कें पूरी तरह से टूट गई हैं। जबकि कई सड़कों पर पड़े गड्ढे में पानी भरा होने से वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7 में नामी कंपनियों के सामने गुजरने वाली सड़क कई साल से खस्ताहाल है। बारिश के दौरान सड़क का हाल पहले से भी बुरा हो गया है। इस कारण राहगीरों और उद्योगपतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सेक्टर-79 की बी रोड से लेकर अंदरूनी सड़कों की हालत भी खराब हो चुकी है। जगह-जगह सड़क टूटी हुई हैं। इस कारण इलाका निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शॉपिंग स्ट्रीट पर फेज 3बी2 मार्केट के सामने की मुख्य सड़क की मरम्मत करने के बाद उस पर मिट्टी डाल कर बंद कर दिया गया था। बारिश के बाद मिट्टी धंसने से सड़क पर खड्डा पड़ गया है, जिस कारण हादसे का डर लगा हुआ है। बलौंगी से फेज 11 मुख्य सड़क पर गांव शाहीमाजरा के सामने पाइप लाइन डालने के लिए काफी समय से सड़क खोदी गई थी। जिस का हालत देखने योग्य है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण काफी समस्या आ रही है। इलाका निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी का कहना है कि अचानक इस महीने में बारिश हुुई है। जिससे सड़कों पर बुरा असर पड़ा है। मौसम साफ होते ही सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें