फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: चंडीगढ़ और मोहाली में बदला माैसम, बरसात से सड़कों पर भरा पानी, वाहन चालक परेशान

Tue, 10 Sep 2024 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ और मोहाली में मंगलवार को झमाझम बरसात हुई। इससे सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मोहाली में बरसात के बाद भरा पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी में मंगलवार सुबह कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। 6:30 बजे से शुरू हुई बारिश कुछ घंटे तक जारी रही, जिससे 15.6 एमएम पानी गिरा। इससे कई चौक चौराहों पर जलभराव हो गया। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के रेलवे अंडर ब्रिज में फिर पानी भर गया, जिसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। हालांकि थोड़ी देर बाद ही कड़ी धूप निकल गई और लोगों को मौसम ने गर्मी का अहसास भी दिला दिया।

शहर में मंगलवार का दिन काफी अलग रहा। सुबह छाए बादलों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लग सकता था कि कुछ घंटे बाद ही तेज धूप निकल आएगी लेकिन सुबह 11 बजे के करीब बारिश रुक गई। इसके बाद तेज धूप निकली, जो शाम तक जारी रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे दिन में 15.6 एमएम बारिश हुई। इसके साथ ही सीजन में अब तक 672 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी भी सामान्य से करीब 15 फीसदी कम है। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला और शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य जितना ही रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा

विज्ञापन

चंडीगढ़ में सोमवार को आधे हिस्से में जोरदार बारिश हुई, वहीं आधे हिस्से पूरी तरह से सूखे रहे। रायपुर खुर्द, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में इतनी बारिश हुई कि जलभराव हो गया, जबकि सेक्टर-39 की तरफ एक बूंद बारिश नहीं हुई। इस वजह से चंडीगढ़ मौसम केंद्र बारिश को ट्रेस ही नहीं कर पाया और शाम को जारी बुलेटिन में शून्य एमएम बारिश दिखाया गया।



चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी बादल छा सकते हैं। इसके बाद आने वाले दिनों में भी साफ ही रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इस मानसून सीजन में 1 जून से अब तक 670.6 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 15 फीसदी कम है।
विज्ञापन

आज भी छा सकते हैं बादल, हो सकती है बूंदाबांदी

चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि बुधवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वीरवार को भी शहर में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन इसके बाद शहर में बारिश की संभावना कम है। हालांकि हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें