फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की गृहिणियां बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में अब घरों में रहने वाली गृहिणियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम शुरू कर दिया है। इसके तहत अब महिलाओं को डेयरी फार्मिंग से जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं सरकार की ओर से महिला दूध उत्पादकों को दो से पांच पशु खरीदने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जाएगी। यह खुलासा करते हुए सोमवार को डेयरी विकास मंत्री कुलदीप सिंह धावीलाल ने कहा कि यह योजना इसी महीने शुरू की जाएगी। इस दौरान वह सेक्टर-68 में विभाग के अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे। कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब में वर्षों से महिलाएं पशुओं की देखभाल का काम करती आ रही हैं। इसलिए जरूरी है कि विभाग की ओर से महिलाओं के लिए बिल्कुल अलग योजना तैयार की जाए। जिससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। साथ ही वह अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा कर पाएं। इस योजना में पशु खरीदने के लिए वित्तीय मदद के अलावा महिला दूध उत्पादकों के पशुओं के बीमा के लिए भी वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा मनरेगा योजना के अधीन चल रही योजना के अधीन पशु डेरियों को भी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

हर ब्लॉक में स्थापित होंगे तीन सौ यूनिट
इस अवसर पर कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि इस योजना की शुरूआत ब्लॉक स्तर से शुरू होगी। इसमें हर ब्लॉक में 300 यूनिट स्थापित किए जाएंगे और यह योजना जून के आखिरी में शुरू हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि डेयरी फॉर्मिंग से जुुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ पशु पालकों को हर हाल में पहुंचाया जाए। इस मीटिंग में मुख्य सचिव वीके जंजुआ, डायरेक्टर डेयरी कुलदीप सिंह, डिप्टी डायरेक्टर कश्मीर सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें