अदालत में पेश किया गया बर्खास्त एएसआई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पंचकूला के निजी अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स काम कर रही युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले में नामजद पंजाब पुलिस के बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को तीन दिन पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से जज ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। 14 नवंबर को सुबह आठ बजे सोहाना के पास एक तालाब के किनारे बेंच पर से युवती का शव मिला था।
अदालत में पेशी के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले में पूछताछ करनी है। इसकी और लड़की के साथ हुई चैट और मोबाइल को रिकवर करना है इसलिए पुलिस को तीन दिन का रिमांड दिया जाए। वहीं बचाव में आरोपी के वकील ने अदालत में दलील देते कहा कि रशप्रीत सिंह पुलिस का बर्खास्त एएसआई है। युवती उसकी प्रेमिका थी और उनमें आपसी सहमति से संबंध बने थे इसलिए धारा-376 लगाना गलत है। रही बात साक्ष्यों से छेड़छाड़ की तो उनके मुवक्किल ने न तो सीसीटीवी फुटेज और न ही अन्य साक्ष्यों से छेड़छाड़ की है। वहीं पुलिस भी इस मामले में अब तक कुछ पता नहीं कर पाई है इसलिए रिमांड न दिया जाए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने दो दिन का रिमांड दे दिया।