लांडरां। गांव दैड़ी से खेडा गज्जू तक 10 से 18 फीट सड़क पर वीरवार रात को प्रीमिक्स डालकर ठेकेदार चले गए। वहीं, सुबह होते ही गांव नगारी के पास आधा किलोमीटर की सड़क का हिस्सा उखड़ गया। इसकी राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
गांव नगारी के तर्कशील नेता कुलविंदर सिंह, छज्जू सिंह, महिंदर सिंह, जंग सिंह, हरमीत सिंह, महिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह पवन कुमार ने बताया कि गांव के आसपास वीरवार रात सड़क बनाई गई थी, जिस पर सुबह गांव के लोग गुजरने लगे तो वह उखड़ने लग गई। इसकी सूचना मंडी बोर्ड के अधिकारियों को दी। दूसरी ओर, मंडी बोर्ड के एक्सईएन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सड़क बनाने वाले ठेकेदार से दोबारा सड़क तैयार करवाई। मामले संबंधी मंडी बोर्ड के एक्सईएन राजेश वर्मा ने बताया कि वीरवार रात को सड़क बनाने वाली सामग्री लेकर आने वाला टिप्पर खराब हो गया, इस कारण सामग्री ठंडी होने के कारण वह जमीन को नहीं पकड़ सकी। दोबारा से सामग्री डालकर इसे ठीक करवा दिया है।