मोहाली। जिले में पल्स पोलियो मुहिम के तहत 1 लाख 56 हजार 934 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जबकि लक्ष्य 1 लाख 53 हजार 835 रखा गया था। इस तरह लक्ष्य से ज्यादा बच्चों को दवा पिलाने का रिकार्ड बनाया गया है। पहले दिन बूथ और दूसरे व तीसरे दिन बच्चों को घर-घर जाकर दवाई पिलाई गई। मुहिम को कामयाब बनाने के लिए सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने सभी सेहत वर्करों, कॉलेज के छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बार एएनएम ने धन्यवाद किया। इस मुहिम की कामयाबी के लिए कुल 548 बूथ और कुल 1096 टीमें बनाई गई। मुहिम की निगरानी वाले सुपरवाइजर की गिनती 128 थी। जबकि वैक्सीनेटर की गिनती 2489 थी।
पंजाब में 2009 में बाद से पोलियो का कोई केस सामने नहीं आया। इसके साथ ही पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलानी जरूरी है। विश्व सेहत संस्था के 27 मार्च 2014 को भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है। वह बीमार भी कम होते हैं। उन्हें कुपोषण ग्रस्त होने की संभावना कम होती है। इस मौके पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. निधि, डीएचओ डॉ. सुभाष कुमार, एसएमओ बूथगढ़, डॉ. कुलदीप सिंह, एसएचओ मोहाली डॉ. विजय भगत, एसएमओ डेराबस्सी डॉ. संगीता जैन, एसएमओ घडुआं, डॉ. कलजीत कौर, एसएमओ ढकौली डॉ. पोमी चतरथ आदि मौजूद थे।