जीरकपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम स्वाती टिवाणा व डीएसपी जीरकपुर के नेतृत्व में निकाले फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी शामिल थे।
जीरकपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि यह फ्लैग मार्च चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर पटियाला सड़क पर निकाला गया। इस दौरान लोगों को चुनाव के दौरान शांति बनाने की अपील की गई। चुनावों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। शहर में जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस टीमें वाहनों की जांच कर रही है। शहर में पीजी, होटल व अन्य स्थलों में रुकने वाले लोगों के बारे में प्रबंधकों को पूरी जानकारी रखने की हिदायत की है। उन्होंने शहरवासियों को भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचित करने की मांग की है।