डेराबस्सी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने इस दिन को राष्ट्रीय महंगाई बेरोजगारी दिवस के तौर पर मनाया। 17 अगस्त को प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिन था। इस दौरान यूथ कांग्रेस वर्कर्स ने प्रधानमंत्री को बधाई संदेशों के साथ महंगाई व बेरोजगारी के पोस्टकार्ड संदेश भेजे।
इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पंजाब कांग्रेस के महासचिव अमित बावा के नेतृत्व में यूथ कांग्रेसी वर्कर्स ने रोष मार्च निकाला। अमित बावा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरियां और महंगाई मुहैया करवाने के वादे के साथ आई है और सरकार ने देश के नौजवानों को रोजगार की जगह नफरत बांटी है। हर महीने लाखों लोग नौकरियां गंवा रहे हैं। दूसरी ओर, महंगाई अपने रिकॉर्ड स्तर पर है।
यूथ कांग्रेसी नेता अमित बावा ने कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार की लोग विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण मखीजा महासचिव जिला कांग्रेस समिति, जग्गी सैदपुरा, संदीप कुमार पंच त्रिवेदी कैंप, गुरनाम सिंह दप्पर, गुरिंद्र खेड़ी सुंडरा, गुरमीत सिंह पंडवाला, सतबीर भांखरपुर, गुरविंद्र भांखरपुर, गुरदीप दफरपुर पूर्व सहित अन्य उपस्थित थे।