फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रीडिंग के भारी भरकम बिजली बिल आने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ढकोली क्षेत्र में भारी भरकम बिल आने से लोग परेशान हैं। ढकोली क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके बिजली के बिल रीडिंग के मुताबिक नहीं आ रहे हैं, बल्कि रीडिंग लेने वाले कर्मचारी फील्ड में आते ही नहीं और बिना मीटर देखे अंदाजे से ही बिल भेज देते हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी ढकोली के अजीत एनक्लेव निवासी जसविंदर सिंह राजा और सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में तकरीबन सभी घरों के बिजली बिल ज्यादा आए हैं। सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनके मीटर की रीडिंग इस समय 77960 है, जबकि उनके बिल में रीडिंग 80318 लिख कर आई है। जबकि उनका मीटर देखने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आया था। उन्होंने इस से पहले भी कभी मीटर की रीडिंग मैच नहीं की थी, लेकिन इस बार बिल ज्यादा आने पर चेक किया तो यह गड़बड़ी सामने आई है। इसकी शिकायत उन्होंने एक्सईएन पावरकॉम विभाग जीरकपुर को दी थी। इसके बाद एक्सईएन पावरकॉम विभाग की ओर से ढकोली क्षेत्र के कुल 33 हजार उपभोक्ताओं में से 23 हजार उपभोक्ताओं के बिल रद्द कर दिए गए हैं। जो दोबारा से ठीक करके भेजे जाएंगे।
ऑनलाइन प्रक्रिया से हुई बड़बड़ी
इस मामले में ढकोली क्षेत्र से शिकायतें मिली हैं, जिस समय यह बिल जेनरेट किए गए थे, उस समय मीटर रीडिंग करने वाले मुलाजिमों की हड़ताल चल रही थी। ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण ही यह गड़बड़ी हुई थी, इसके चलते एन कोड (एवरेज) के आधार पर बिल भेजे गए थे। लोगों की शिकायत के बाद 23 हजार उपभोक्ताओं के बिल रद्द कर दिए गए हैं और उनके बिल दोबारा से रीडिंग चेक करके भेजे जाएंगे। लोगों की समस्या का हल कर दिया गया है। - हरप्रीत सिंह ओबरॉय, एक्सईएन पावरकॉम विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें