ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे परिषद प्रधान उदयवीर ढिल्लों व मौजूद अन्य।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। ढकोली और आसपास के लोगों को सिविल अस्पताल ढकोली में ऑक्सीजन प्लांट लगने से राहत मिलने वाली है। लोगों को अब ऑक्सीजन के लिए महंगे निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। एक करोड़ रुपये की लागत से लगने वाला यह ऑक्सीजन प्लांट शनिवार को ढकोली पहुंच गया है। सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह प्लांट एक हफ्ते में लगकर तैयार हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक ढकोली में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा करने के लिए 10 जून तक का लक्ष्य रखा गया है। जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने इस ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद की टोरेन इंडिया लिमिटेड कंपनी ने पंजाब सरकार के साथ समझौता कर पंजाब में कई जगह पर इस तरह के ऑक्सीजन प्लांट लगाए हैं। इस प्लांट के जरिये सिर्फ एक मिनट में पांच बेड पर ऑक्सीजन दी जा सकती है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक ऑक्सीजन इस्तेमाल की जा सकती है।